Pregnancy के बाद Stretch Marks कैसे हटाये | प्रेगनेंसी के दाग 100% कैसे मिटाएं?

क्या आप भी Pregnancy के बाद Stretch Marks से परेशान हैं तो आज में आपको बाटूंगा की Pregnancy के बाद Strtech Marks कैसे हटाये | प्रेगनेंसी के दाग 100% कैसे मिटाएं? कोई भी स्त्री जब माँ बनती है तो उसके शरीर में कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं जिनमे से एक है स्ट्रेच मार्क्स जो स्त्री पेट से हटाना चाहती है.

क्या आपको पता है की आखिर ये स्ट्रेच मार्क्स क्यों आते हैं, यदि नहीं तो वो भी इस पोस्ट में कवर किये जायेंगे. किसी भी स्त्री के लिए माँ बनना सबसे अच्छा अहसास होता है, उसके लिए इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है.

जब बच्चा पैदा हो जाता है तो जब वह स्त्री अपने पेट को देखती है तो उसे कुछ निशान दिखाई देते हैं और सोचती है की डिलीवरी होने के बाद पेट के निशान कैसे मिटाएं? यह पोस्ट इसी खास समस्या के निवारण के लिए लिखी गई है जिससे आपके पेट में जो भी स्ट्रेच मार्क्स आये है वो 100% दूर हो जायेगे.

Pregnancy ke bad stretch marks kaise hataye

स्ट्रेच मार्क्स क्या होते हैं?

इनको स्ट्राई ग्रेविडरम भी कहा जाता है. स्ट्रेच मार्क्स यानी खिचाव एक तरह के निशान होते हैं जो तब पैदा होते हैं जब त्वचा तेजी से फैले या सिकुड़े. हमारे शरीर में एकदम से परिवर्तन का होने के कारण कोलेजन और इलास्टिन टूट जाते हैं और इस प्रकार के निशान बनते हैं.

स्त्री हो या पुरुष दोनों में इस प्रकार के निशान हो सकते हैं जिनको नार्मल आँखों से देखा जा सकता है. शरीर पर ऐसे मार्क्स जो त्वचा के रंग से भिन्न दिखाई देते हैं ऐसे निशानों को स्ट्रेच मार्क्स कहा जाता है. सबसे ज्यादा ये पेट, जांघ, और कोनियों पर पाये जाते हैं. लगभग सभी में ऐसे मार्क्स आना आम बात है पर चिंता तब करनी चाहिए जब अपने पसंद के कपड़े न पहन पाएं.

महिलाओं में ये समस्या ज्यादा पायी जाती है खासकर जब वो प्रेग्नेंट होतीं हैं. यदि इन निशानों पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो ये बढ़ भी सकते हैं एवं हद से ज्यादा भद्दे भी दिखने लगते हैं.

स्ट्रेच मार्क्स होने के मुख्य कारण

ये मार्क्स पूरे शरीर पर नहीं होते हैं बल्कि शरीर के कुछ ऐसे भाग जंहा पर फैट ज्यादा होता है. स्ट्रेच मार्क्स होने का कोई एक कारण नहीं होता है इसके कई कारण हो सकते हैं.

किशोरावस्था के कारण

जब आप किशोरावस्था में होते हैं खासकर लड़कियां, तो शरीर में काफी ऐसे बदलाव होते हैं जिनको हार्मोनल चेंज कहते हैं, जिसके कारण मार्क आने की बहुत संभावना ज्यादा बढ़ जाती है.  इस दौरान लड़कियों के ब्रैस्ट टिश्यू में भी विकास होना शुरू हो जाता है जिससे खाल खिचाव लेती है और स्ट्रेच मार्क्स होना प्रारम्भ हो जाते हैं.

प्रेगनेंसी के कारण

यदि एक औरत की बात करें तो इसका सबसे बढ़ा कारण प्रेग्नेन्सी होता है. क्योंकि जैसे जैसे गर्भ के दिन बढते हैं वैसे वैसे पेट खिचाव लेने लगता है. प्रेग्नेंसी के आखिरी के तीन महीने में ये मार्क्स ज्यादा होते हैं.

एकदम से वजन बढ़ने या कम होने के कारण

यदि कभी आपका बजन एकदम से बढ़ जाता है या घट जाता है तो आपकी त्वचा में परिवर्तन होने से मार्क आ जाते हैं. बजन बढ़ने से स्तन वसा ऊतक भी बढ़ते हैं और स्ट्रेच मार्क्स के रूप में इनका रिजल्ट देखने को मिलता है.

कुछ बीमारियों के कारण

यदि आपको कुशिंग सिंड्रोम या मार्फन सिंड्रोम है तो भी इस प्रकार के मार्क्स देखने को मिलते हैं. और भी ऐसी कई परिस्थियाँ हैं जिनके कारण मार्क्स उत्पन्न हो सकते हैं.

Pregnancy के बाद Strtech Marks कैसे हटाये | प्रेगनेंसी के दाग 100% कैसे मिटाएं?

क्या हम स्ट्रेच मार्क्स हटा सकते हैं? और स्ट्रेच मार्क्स हटाने में कितना समय लगता है? ये कॉमन सवाल होते हैं किसी भी पीड़ित इंसान के. तो इस तरह की समस्या के सलूशन के लिए पोस्ट को पूरा पढ़ें और जानकारी हासिल करें.

एलोवेरा की मसाज से

एलोवेरा त्वचा के किसी भी प्रकार के दाग धब्बों की रिपेरिंग के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसकी पत्तियों को लेकर इसमें से जेल निकाल लीजिये और स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर 10 से 20 मिनट तक मसाज करिए. अब गुनगुना पानी लीजिये और इसे धो लीजिये. यदि अच्छा परिणाम चाहते हैं तो इस क्रिया को रोज करें.

कोकोआ बटर की मालिश से

प्रेग्नेंसी के समय या बाद में आये स्ट्रेच मार्क्स पर आपको लगाकर मालिस करना है. इसका मालिश रात के समय लाभदायक मन जाता है स्ट्रेच मार्क्स को जल्दी हटाने में ये काफी कारगर होता है.

खीरा और नींबू से

इसका यूज सबसे बेहतर बनाने के लिए बराबर मात्रा में नींबू का रस और खीरा लें और त्वचा का जो क्षेत्र मार्क्स से प्रभावित है उस पर लगाएं. आपको इसका मालिस तब तक करते रहना है जब तक त्वचा रस सोख न ले और बाद में गर्म पानी से धो लेना है.

आलू का रस

आपने एक लाइन सुनी होगी जो है झटपट हटाने हैं स्ट्रेच मार्क, इस्तेमाल करें रसोईघर की इन चीजों का. इन चीजों में आलू भी एक अच्छा सधा है स्ट्रेच मार्क्स को रिपेयर करने का. आलू में स्टार्च होता है जो की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. इसका रस बनाकर मार्क्स पर लगाएं.

अंडे का सफ़ेद भाग से

अंडे की सफेदी को यदि स्ट्रेच मार्क्स पर लगाया जाए तो ये खिंची हुई त्वचा को कसाव देता है जो की इसमें बहुत फायदा देगी.

तेल के मसाज से

यदि आप रोज स्ट्रेच मार्क्स पर तेल से मालिस करतीं हैं तो इस परेशानी को काफी हद तक दूर कर सकतीं हैं. 

डाइट में सुधार

हर बीमारी के इलाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा खान पान पर भी निर्भर करता है जिसमे सुधार करके भी स्ट्रेच मार्क्स को हटाया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले हर दिन कम से कम 10 लिटर पानी पीयें जो आपकी स्किन को नर्म एवं मुलायम रखती है. 

अपने खाना में ऐसी चीजें खाना है जिसमे  विटामिन सी, विटामिन ई और ओमेगा-3-फ़ैटी एसिड आदि भरपूर मात्रा में हों. अब आप पूछेंगी कि कौन सा तेल तो आपको जैतून, अरंडी या नारियल के तेल इनमे से एक कोई तेल यूज करना है. रात में तेल मालिस ज्यादा फायदा देगा.

नोट - यह जानकारी कुछ विशेषज्ञ द्वारा लिखे गए पोस्ट्स से इकठा की गई है जो किसी भी प्रकार से पूर्ण सत्यता का प्रमाण नहीं देती है. यह एक सामान्य जानकारी है.

निष्कर्ष

तो ईमानदारी से बताएं की Pregnancy के बाद Strtech Marks कैसे हटाये | प्रेगनेंसी के दाग 100% कैसे मिटाएं? पोस्ट कैसे लगी. काम की जानकारी मैने इसमें आपको देने की कोसिस की है जिसमे स्ट्रेच मार्क्स क्या होते हैं? और स्ट्रेच मार्क्स होने के मुख्य कारण सब कवर किया गया है. यदि आप सहमत हैं तो कमेंट करके बताएं.

Prashant Dubey

एक टिप्पणी भेजें

कृपया गलत भाषा का इस्तिमाल न करें

और नया पुराने